कुल्लू, सितम्बर 22 -- हिमाचल प्रदेश के कुल्लू से दर्दनाक खबर सामने आई है। आज सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। आनी उपमंडल में एक गाड़ी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। इसमें चार लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। बताया जा रहा है कि कार सवार एक शादी अटेंड कर वापस लौट रहे थे। घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्य जारी है।विस्तृत ब्यौरे की प्रतीक्षा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...