हिमाचल के कई हिस्सों में भारी बारिश, 16 अगस्त तक अलर्ट; कई जगह ब्लैकआउट
शिमला, अगस्त 10 -- हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय है। शिमला सहित प्रदेश के कई हिस्सों में बीती रात तेज बारिश हुई। मौसम विभाग ने 16 अगस्त तक बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान जताया है। आज और कल 11 अगस्त को कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। इसके बाद 14 से 16 अगस्त के बीच भी कई जगह भारी बारिश की चेतावनी है। लगातार बारिश से भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है और कई सड़कें, बिजली ट्रांसफार्मर और पेयजल योजनाएं प्रभावित हुई हैं।कहां कितनी बारिश दर्ज पिछले 24 घंटों में धर्मशाला में सबसे ज्यादा 60 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। सोलन जिले के अर्की में 50 मिलीमीटर, शिमला जिले के ठियोग में 40 मिलीमीटर, सिरमौर के पांवटा साहिब में 40 मिलीमीटर और शिमला में 40 मिलीमीटर बारिश हुई। मंडी जिले के जोगिंद्रनगर में भी 40 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.