हिमाचल के ऊंचे इलाकों में बर्फबारी, जलोड़ी जोत में यातायात ठप, 12-13 नवंबर को अलर्ट
शिमला, नवम्बर 10 -- हिमाचल प्रदेश के ऊंचे पहाड़ी इलाकों में मौसम ने करवट लेनी शुरू कर दी है। कुल्लू जिले के जलोड़ी जोत में बीती रात हुई बर्फबारी के बाद सड़क पर करीब एक इंच बर्फ जम गई। इससे गाड़ियों की आवाजाही प्रभावित हुई। जलोड़ी जोत के पास कई पर्यटक और वाहन फंस गए, जिन्हें पुलिस की रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित बाहर निकाला। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण 14 नवंबर तक प्रदेश में मौसम खराब रहने का अनुमान जताया है। विभाग ने 12 और 13 नवंबर को कई जिलों में तेज हवाएं चलने, बिजली चमकने और बारिश होने का येलो अलर्ट जारी किया है। ऊंचाई वाले इलाकों में इस दौरान बर्फबारी की भी संभावना है।जलोड़ी जोत में बर्फबारी से फंसे पर्यटक कुल्लू जिले के जलोड़ी दर्रे और आसपास के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सोमवार रात अचानक बर्फबारी हुई।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.