शिमला, जून 18 -- हिमाचल प्रदेश के पोंटा साहिब में रॉयल बंगाल टाइगर देखा गया है। रॉयल बंगाल टाइगर दिखने की सूचना मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। यहां रहने वाले आम लोगों के साथ ही वन अधिकारी भी अलर्ट हो गए हैं। वन अधिकारियों का कहना है कि ये वही टाइगर हो सकता है जो एक साल पहले राजाजी नेशनल पार्क से गायब हो गया था।2-3 दिन से घूम रहा टाइगर इस मामले की जानकारी देते हुए वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को पोंटा साहिब फॉरेस्ट रेंज के खारा ब्लॉक में एक पेड़ पर लगे ट्रैप कैमरे में टाइगर की हरकतें कैद की गई हैं। अधिकारियों ने बताया कि क्लिप्स के आधार पर इलाके में टाइगर की मौजूदगी साबित हुई है। अधिकारियों ने बताया कि कैमरा ट्रैप के पास पेड़ों पर मिले पंजों के निशान के साथ ही खरोचों से साफ हो गया कि टाइगर दो तिन दिनों से इस इलाके मे...