हिमाचल के इन जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, कब खुलेगा मौसम; IMD ने बताया
शिमला, सितम्बर 27 -- Himachal Pradesh Weather: हिमाचल प्रदेश में मानसून की सक्रियता अभी बनी हुई है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में बीते 24 घंटों के दौरान बारिश हुई, जबकि ऊंचे पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी से ठंड बढ़ गई है। किन्नौर के ऊंचाई वाले इलाकों में सीजन की पहली बर्फबारी हुई है। मौसम विभाग ने रविवार को सिरमौर समेत आठ जिलों में भारी बारिश, तेज हवाओं और आकाशीय बिजली का अलर्ट जारी किया है। 28 सितंबर को भी शिमला, सोलन और सिरमौर में येलो अलर्ट रहेगा। इसके बाद 29 और 30 सितंबर को कोई चेतावनी नहीं है और एक से तीन अक्टूबर तक मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। इसी दौरान राज्य से मानसून की विदाई की घोषणा हो सकती है। बारिश और आंधी के कारण प्रदेश में 62 सड़कें बंद हैं और 277 बिजली ट्रांसफार्मर प्रभावित हुए हैं। इस मानसून सीजन में बारिश से जुड़े हाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.