हिमाचल के इन जिलों में कल बहुत भारी बारिश का अलर्ट; शिमला में पेड़ गिरे पेड़, चंबा में बाइक समेत नदी में गिरे दो युवक
शिमला, जुलाई 27 -- हिमाचल प्रदेश में मॉनसून एक बार फिर तांडव मचा सकता है। भारत मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 28 से 31 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की आशंका है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने चार दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग ने लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने, नदी-नालों और खड्डों के किनारे नहीं जाने और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। सोमवार को भी प्रदेश के कई इलाकों में बादल छाए रहे और कई स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज की गई। विभाग के अनुसार एक और दो अगस्त को भी अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार 28 जुलाई को मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट रहेगा। 29 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.