हिमाचल के इन जिलों में अगले 24 घंटे के दौरान भारी बारिश का अलर्ट; मॉनसून कब से पड़ेगा कमजोर?
शिमला, सितम्बर 4 -- हिमाचल प्रदेश में 6 सितंबर से मॉनसून कमजोर पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 6 से 10 सितंबर तक प्रदेश में भारी बारिश को लेकर कोई चेतावनी नहीं है। हालांकि इस दौरान कई स्थानों पर बारिश का दौर जारी रह सकता है। 8 और 9 सितंबर को राज्य के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम साफ रहने का अनुमान है। इस बीच अगले 24 घंटे के दौरान कांगड़ा और सिरमौर जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मॉनसूनी बारिश के आंकड़ों के अनुसार अगस्त में हिमाचल प्रदेश में सामान्य से आठ फीसदी कम बारिश हुई। जून से अब तक पूरे मॉनसून सीजन में सामान्य से नौ फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है। बिलासपुर, कुल्लू, शिमला और सिरमौर जिलों में सामान्य से अधिक बारिश हुई है, जबकि चंबा, हमीरपुर, कांगड़ा, किन्नौर, लाहौल-स्पीति, मंडी, सोलन और ऊना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.