हिमाचल की 3 नगर निगम पर भाजपा का कब्जा, कांग्रेस ने कहां बचाई साख? जानें 2027 से पहले जनता का मूड
शिमला, मई 31 -- Himachal municipal election results: हिमाचल प्रदेश के चार नगर निगमों धर्मशाला, मंडी, सोलन और पालमपुर में 17 मई को हुए चुनावों के नतीजे रविवार को घोषित कर दिए गए। परिणामों में विपक्षी भाजपा ने तीन नगर निगमों पर कब्जा जमाते हुए बड़ी राजनीतिक बढ़त हासिल की, जबकि सत्तारूढ़ कांग्रेस केवल पालमपुर नगर निगम को अपने पास बचाने में सफल रही। धर्मशाला, सोलन और मंडी में भाजपा की जीत को पार्टी के लिए बड़ी संजीवनी माना जा रहा है, वहीं कांग्रेस के लिए यह परिणाम झटके के तौर पर देखे जा रहे हैं। चारों नगर निगमों में चुनाव पार्टी चिन्हों पर लड़े गए थे और दोनों दलों ने इन्हें प्रतिष्ठा का प्रश्न बना लिया था। कांग्रेस की ओर से मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल, मंत्री और विधायक चुनाव प्रचार में उतरे थे। वहीं भाजपा की ओर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.