हिमाचल की पंचायतों में युवाओं का जलवा, 22 से 25 साल के पढ़े-लिखे प्रधान बदलेंगे गांवों की तस्वीर
शिमला, मई 29 -- हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में गुरुवार को 1276 पंचायतों में मतदान हुआ और देर रात कई पंचायतों में नई तस्वीर सामने आई। इस बार चुनावी नतीजों में सबसे दिलचस्प बात यह रही कि गांव की सरकार की कमान बड़ी संख्या में शिक्षित युवाओं के हाथों में पहुंचती दिखी। कई पंचायतों में 22 से 25 साल की युवतियां और युवा प्रधान चुने गए हैं। कोई यूजीसी नेट की तैयारी कर रहा है, कोई न्यायिक सेवाओं का सपना देख रहा है, तो कोई पढ़ाई पूरी कर गांव के विकास की जिम्मेदारी संभालने जा रहा है।22 साल की तारादेवी बनीं सबसे युवा प्रधान शिमला जिले के ठियोग विकास खंड की नहौल पंचायत में 22 साल की तारादेवी निर्विरोध प्रधान चुनी गई हैं। उनका जन्म 2004 में हुआ है और वे अभी इग्नू शिमला से सेकेंड ईयर की पढ़ाई कर रही हैं। परिवार में पहले कभी किसी ने चुनाव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.