पीटीआई, मई 23 -- हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में राजगढ़ के पास स्थित प्रतिष्ठित इटरनल यूनिवर्सिटी एकबार फिर विवाद में है। यहां एकबार फिर छात्राओं की सुरक्षा को लेकर लापरवाही का मामला सामने आया है। यूनिवर्सिटी के गर्ल्स हॉस्टल में छात्राओं के बाथरूम के अंदर गुपचुप तरीके से वीडियो रिकॉर्ड किए जाने का एक बेहद संवेदनशील और गंभीर मामला सामने आया है। यूनिवर्सिटी में काम करने वाला एक सफाईकर्मी कथित तौर पर छात्राओं के बॉथरूम का चुपके से अश्लील वीडियो बनाते रंगे हाथों पकड़ा गया है। आरोपी पिछले कुछ महीनों से यूनिवर्सिटी कैंपस में सफाई कर्मचारी के रूप में काम कर रहा था। इस घटना के उजागर होते ही कैंपस के अंदर हड़कंप मच गया और छात्राओं ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर यूनिवर्सिटी प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।भागने की फिराक में था आरोपी वहीं बाथरूम ...