शिमला, अगस्त 26 -- हिमाचल प्रदेश पर लगातार बढ़ता कर्ज एक गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। विधानसभा में मंगलवार को पूछे गए एक सवाल के लिखित जवाब में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खु ने प्रदेश की वित्तीय स्थिति की जानकारी दी। भाजपा विधायकों डॉक्टर जनक राज (भरमौर) और लोकेन्द्र कुमार (आनी) द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने साफ किया कि हिमाचल प्रदेश पर 31 जुलाई 2025 तक कुल 98,182 करोड़ रुपये का कर्ज है।एक लाख करोड़ को पार कर जाएगा कर्ज मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने यह भी कहा कि मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए आने वाले महीनों में यह आंकड़ा एक लाख करोड़ रुपये को पार कर जाएगा। उन्होंने बताया कि वित्त वर्ष 2025-26 में कर्ज के मूलधन की अदायगी के लिए 4243.57 करोड़ रुपये और ब्याज चुकाने के लिए 6738.85 करोड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.