शिमला, सितम्बर 15 -- हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने अगले साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले अपने मीडिया विभाग का पुनर्गठन किया है। कांग्रेस के मीडिया एवं प्रचार विभाग के चेयरमैन पवन खेड़ा ने हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नए मीडिया विभाग की सूची जारी की। इसमें पार्टी ने ज्यादातर युवा विधायकों और युवा नेताओं को जिम्मेदारियां दी हैं। नए गठन में वरिष्ठ प्रवक्ता, प्रवक्ता, मीडिया पैनलिस्ट, रिसर्च कोऑर्डिनेटर और प्रचार कोऑर्डिनेटर शामिल किए गए हैं।पांच विधायकों को बनाया वरिष्ठ प्रवक्ता कांग्रेस ने युवा विधायक भवानी पठानिया, विधायक केवल पठानिया, विधायक चंद्र शेखर, विधायक अनुराधा राणा और विधायक विवेक शर्मा को राज्य वरिष्ठ प्रवक्ता नियुक्त किया है। इन नेताओं पर पार्टी का पक्ष मीडिया के सामने रखने और प्रमुख राजनीतिक मुद्दों पर कांग्...