हिमाचल और उत्तराखंड एससी आयोग ने साझा किए अनुभव
देहरादून, मई 22 -- डांडा धर्मपुर स्थित उत्तराखंड अनुसूचित जाति आयोग कार्यालय में शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष कुलदीप कुमार और सदस्यों ने भ्रमण कर आयोग की कार्यप्रणाली की जानकारी ली। इस दौरान दोनों राज्यों के आयोगों ने अनुसूचित जाति समाज के हितों, जागरूकता और शिकायतों के त्वरित निस्तारण को लेकर विचार साझा किए। हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष कुलदीप कुमार, सदस्य विजय डोगरा, दिग्विजय मल्होत्रा और शालिनी जामवाल का उत्तराखंड अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष मुकेश कुमार ने पटका पहनाकर और स्मृति चिन्ह भेंटकर स्वागत किया। कुलदीप कुमार ने कहा कि हिमाचल और उत्तराखंड दोनों पर्वतीय राज्य हैं तथा अनुसूचित जाति समाज की समस्याएं भी लगभग समान हैं। उन्होंने हिमाचल सरकार की योजनाओं और आयोग की गतिविधियों की जानकारी देते ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.