शिमला, मई 8 -- हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां चरम पर हैं और उम्मीदवारों के नामांकन का दौर चल रहा है। इस बीच शिमला जिला के रोहड़ू उपमंडल की तागनू-जांगलिख पंचायत में वृद्धावस्था पेंशन योजना से जुड़ा ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सरकारी रिकॉर्ड, पंचायत व्यवस्था और दस्तावेजों की सत्यता पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। यहां 44 से 54 साल की उम्र के कई लोगों को कागजों में 'बुजुर्ग' दिखाकर वृद्धावस्था पेंशन दिलाए जाने के आरोप लगे हैं। मामला सामने आने के बाद अब पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह मामला जिला कल्याण अधिकारी शिमला की ओर से भेजी गई ई-मेल शिकायत के आधार पर दर्ज हुआ। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 420, 467, 468 और 471 के तहत थाना चिड़गांव में केस दर्ज किया है। इन धाराओं में धोखाधड़ी, जालसाजी, फर्जी ...