हिमाचल: 3,758 पंचायत में लगेंगे ऑटोमेटिक वेदर स्टेशन, क्या-क्या फायदे मिलेंगे?
शिमला, जून 11 -- हिमाचल प्रदेश में मौसम की जानकारी अब केवल जिला, ब्लॉक या तहसील स्तर तक सीमित नहीं रहेगी। आने वाले समय में प्रदेश की हर ग्राम पंचायत का अपना मौसम रिकॉर्ड होगा और गांव स्तर पर मौसम की सटीक जानकारी उपलब्ध हो सकेगी। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी वेदर इन्फॉर्मेशन एंड नेटवर्क डाटा सिस्टम (WINDS) योजना के तहत हिमाचल प्रदेश की सभी 3,758 ग्राम पंचायतों में ऑटोमेटिक वेदर स्टेशन स्थापित किए जाएंगे। करीब 72 करोड़ रुपये की लागत से लागू होने वाली यह योजना प्रदेश के किसानों, बागवानों और स्कूली विद्यार्थियों के लिए बड़ी राहत और नई सुविधा लेकर आएगी। योजना के तहत पंचायतों से जुड़े सरकारी स्कूलों में आधुनिक ऑटोमेटिक वेदर स्टेशन लगाए जाएंगे। ये स्टेशन स्थानीय स्तर पर मौसम की गतिविधियों पर लगातार नजर रखेंगे और तापमान, वर्षा, हवा की गति, आर्द्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.