हिमाचल, उत्तराखंड, दक्षिण भारत समेत 6 राज्यों में अचानक बाढ़ का खतरा, अगले 24 घंटे भारी
वार्ता, अगस्त 2 -- IMD Flash Flood Alert: मौसम विभाग ने देश के पहाड़ी और तटीय राज्यों के कई संवेदनशील जिलों में अगले 24 घंटों के दौरान अचानक बाढ़ (फ्लैश फ्लड) आने की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार, लगातार और तेज बारिश होने की वजह से कई इलाकों में मिट्टी पूरी तरह पानी सोख चुकी है। ऐसी स्थिति में निचले इलाकों में सड़कों और जमीनों पर पानी भर सकता है और नदियों-नालों में अचानक उफान आने से बाढ़ जैसे हालात बन सकते हैं।हिमाचल और जम्मू-कश्मीर के इन इलाकों में बाढ़ का अलर्ट मौसम विभाग के रविवार को जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में हिमाचल प्रदेश के चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, शिमला और सिरमौर जिलों के नदी-नालों वाले क्षेत्रों में अचानक बाढ़ का खतरा बना हुआ है। इसी तरह, केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के अनंतनाग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.