जमशेदपुर, जुलाई 1 -- जमशेदपुर।बिष्टुपुर में युवक हिमांशु सिंह की हत्या के विरोध में भारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर महानगर ने आंदोलन का ऐलान किया है। महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा के नेतृत्व में भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर शहर की बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर चिंता जताई और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। भाजपा ने चेतावनी दी कि यदि 48 घंटे के भीतर हत्याकांड में शामिल सभी आरोपियों की गिरफ्तारी, दोषी पुलिसकर्मियों पर प्राथमिकी दर्ज करने और कानून-व्यवस्था सुधारने के लिए ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो 3 जुलाई को जमशेदपुर बंद किया जाएगा। इससे पहले 2 जुलाई को शहर के सभी मंडल क्षेत्रों में मशाल जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। यह भी पढ़ें- हेमंत सोरेन सरकार का बड़ा ऐक्शन, हटाए गए 2 जिलों के SP; क्या थी वजह प्रतिनिधिमंड...