हिमांशु हत्याकांड : हत्या के मुख्य आरोपी विश्वनाथ मंडल के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी होगा
जमशेदपुर, जुलाई 4 -- बिष्टूपुर के डबल डाउन बार के बाहर करणी सेना के नेता हिमांशु सिंह की हत्या के मुख्य आरोपी विश्वनाथ मंडल की गिरफ्तारी के लिए लुकआउट नोटिस जारी करने का प्रस्ताव पुलिस मुख्यालय को भेजने की तैयारी की जा रही है। ऐसा इसलिए किया जा रहा है, ताकि वह देश छोड़कर फरार न हो सके। एसएसपी डॉ. एहतेशाम वकारिब ने बताया कि लगातार छापेमारी के बावजूद विश्वनाथ मंडल गिरफ्त से बाहर है। उसकी तलाश में झारखंड के साथ अन्य राज्यों में भी दबिश दी जा रही है। जांच एजेंसियों को आशंका है कि आरोपी राज्य से बाहर छिपा हो सकता है। इस कारण उसकी गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए लुकआउट नोटिस जारी कराने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। इससे पहले पुलिस विश्वनाथ मंडल पर दो लाख का इनाम घोषित कर चुकी है। पुलिस का मानना है कि लुकआउट नोटिस जारी होने के बाद देश के सभी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.