हिमांशु हत्याकांड : भाजपा नेता नीरज सिंह के घर छापेमारी, दो करोड़ की कार जब्त
जमशेदपुर, जुलाई 2 -- हिमांशु सिंह हत्याकांड में नामजद आरोपी डीडी बार के संचालक और भाजपा नेता नीरज सिंह के आवास पर बुधवार को पुलिस ने छापेमारी की। पुलिस की टीम एमजीएम थाना क्षेत्र स्थित आशियाना एनक्लेव के फ्लैट पर दल-बल के साथ पहुंची और आरोपी की तलाश में अभियान चलाया। हालांकि छापेमारी के दौरान नीरज सिंह अपने आवास पर मौजूद नहीं मिले। पुलिस ने फ्लैट और परिसर की जांच की, लेकिन आरोपी का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नीरज सिंह के नाम से जुड़ी दो लग्जरी गाड़ियों को जब्त कर लिया। जब्त वाहनों में करीब दो करोड़ की डिफेंडर और एक किया सोनेट शामिल है। यह भी पढ़ें- हेमंत सोरेन सरकार का बड़ा ऐक्शन, हटाए गए 2 जिलों के SP; क्या थी वजह दोनों वाहनों को पुलिस अपने साथ बिष्टूपुर थाना ले गई। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले की जांच ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.