जमशेदपुर, जुलाई 12 -- बिष्टूपुर स्थित डीडी बार एंड कैफे के बाहर करणी सेना के नेता हिमांशु सिंह की हत्या के मामले में रिमांड पर लिए गए नीरज सिंह और विश्वनाथ मंडल उर्फ बोदरा से पूछताछ में एसआईटी को कई महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। पूछताछ के दौरान बोदरा ने पुलिस को बताया कि 27 जून की रात घटना से पहले ही गाड़ी में चापड़ समेत अन्य हथियार जुटाकर रख दिए गए थे। पुलिस अब यह पता लगा रही है कि हथियार किसने उपलब्ध कराए और उन्हें वाहन तक पहुंचाने में किन लोगों की भूमिका थी। सूत्रों के अनुसार, पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ कि हत्या के बाद विश्वनाथ मंडल उर्फ बोदरा जमशेदपुर और सरायकेला-खरसावां की सीमा से लगे जिलिंगगोड़ा और आसपास के इलाके में और शराब भट्ठियों में ही छिपा रहा। उसने एक अवैध शराब भट्ठी को अपना ठिकाना बना लिया था, ताकि पुलिस की नजर से बच सके। फरार...