हिमांशु हत्याकांड : डीएसपी मनोज ठाकुर पर गिर सकती है गाज
जमशेदपुर, जुलाई 5 -- हिमांशु सिंह की हत्या और प्रत्युष आनंद पर जानलेवा हमले के मामले में पुलिस विभाग में भी जवाबदेही तय करने की प्रक्रिया तेज हो गई है। गश्त दल के पुलिसकर्मियों के निलंबन के बाद अब सीसीआर डीएसपी मनोज ठाकुर पर गाज गिर सकती है। एडीजी मनोज कौशिक के निर्देश पर सिटी एसपी ललित मीणा ने इस संबंध में प्रारंभिक रिपोर्ट पुलिस मुख्यालय को सौंपी। सिटी एसपी की रिपोर्ट के आधार पर रांची जोन के आईजी सह एडीजी सीआईडी मनोज कौशिक ने इसकी अनुशंसा पुलिस मुख्यालय से की है। एडीजी के मंतव्य के बाद पुलिस मुख्यालय ने सरकार को अनुशंसा भेज दी है। उनपर आरोप है कि उन्होंने न ही समय पर कार्रवाई की और न ही घटनास्थल पर पहुंचे। रिपोर्ट में उनके पर्यवेक्षण में कमी बताई गई है। सूत्रों के अनुसार, निलंबित पुलिसकर्मियों ने अपने वरीय अधिकारियों को बयान में कहा कि ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.