हिमांशु हत्याकांड: दो प्रत्यक्षदर्शियों ने अदालत में दर्ज कराया बयान
जमशेदपुर, जुलाई 12 -- बिष्टूपुर स्थित डीडी बार में आदित्यपुर निवासी हिमांशु सिंह की हत्या मामले में पुलिस ने गुरुवार को दो प्रत्यक्षदर्शी गवाहों का बयान प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में दर्ज कराया। दोनों गवाहों ने अदालत के समक्ष हत्या से पहले हुई मारपीट की घटना को दोहराया। इससे पहले घटना के दौरान मौके पर मौजूद दो पुलिसकर्मियों के बयान भी अदालत में दर्ज हुआ था। मालूम हो कि 27 जून की रात डीडी बार में हुए विवाद के बाद कुछ युवकों ने हिमांशु सिंह पर चापड़ से हमला कर उसकी हत्या कर दी थी। इस हमले में उसका साथी प्रत्युष गंभीर रूप से घायल हो गया था। पुलिस जांच के अनुसार, छह-सात युवक अचानक मौके पर पहुंचे, जिसके बाद विवाद हिंसक हो गया। आरोप है कि पहले प्रत्युष पर हमला किया गया और उसके बाद हिमांशु सिंह को जीप से बाहर निकालकर चापड़ से हमला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.