हिमांशु हत्याकांड: डीडी बार संचालक ने दी जमानत अर्जी
जमशेदपुर, जुलाई 28 -- जेल में बंद हिमांशु सिंह हत्याकांड में आरोपी डीडी बार संचालक सह भाजपा नेता नीरज सिंह के अधिवक्ता प्रकाश झा द्वारा सोमवार को प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश की अदालत में जमानत अर्जी दी गई। इसमें मंगलवार को सुनवाई हो सकती है। सीजेएम की अदालत से पहले डीडी बार संचालक की जमानत अर्जी रद्द हो चुकी है। बिष्टूपुर पुलिस ने हिमांशु हत्याकांड में नीरज सिंह को राजस्थान से गिरफ्तार कर जेल भेजा है। वहीं, रिमांड पर लेकर पूछताछ की थी। आदित्यपुर निवासी हिमांशु सिंह की बिष्टूपुर स्थित डीडी बार में युवकों से विवाद के बाद 27 जून की रात हत्या कर दी गई थी। उसका दोस्त प्रत्युष जख्मी हुआ था। हिमांशु के पिता द्वारा दर्ज प्राथमिकी में नीरज सिंह को आरोपी बनाया गया है।हिमांशु की हत्या में पुलिस ने अब तक 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.