हिमांशु हत्याकांड: डीडी बार संचालक नीरज सिंह की जमानत अर्जी रद्द
जमशेदपुर, अगस्त 23 -- हिमांशु सिंह हत्याकांड में आरोपी डीडी बार संचालक सह भाजपा नेता नीरज सिंह की जमानत अर्जी शुक्रवार को जिला न्यायालय से रद्द हो गई। इससे पहले मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत ने भी उनकी अर्जी खारिज कर दी थी। बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने बताया कि जमानत के लिए हाईकोर्ट में अर्जी दी जाएगी। बता दें कि आदित्यपुर निवासी हिमांशु सिंह की हत्या 27 जून की रात बिष्टूपुर स्थित डीडी बार के पास युवकों से विवाद के बाद पुलिस की मौजूदगी में चापड़ से मारकर कर दी गई थी। मामला उनके पिता अरविंद सिंह ने बिष्टूपुर थाने में दर्ज कराया था। पुलिस ने नीरज सिंह को राजस्थान से गिरफ्तार कर सात अगस्त को जेल भेज दिया। हत्याकांड में बिष्टूपुर पुलिस ने तीन नाबालिग समेत 15 आरोपियों को जेल भेजा है। इनमें दो आरोपियों ने कोर्ट व थाना में सरेंडर किया था। डीडी ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.