जमशेदपुर, जुलाई 15 -- करणी सेना नेता हिमांशु सिंह हत्याकांड में बिष्टूपुर पुलिस ने सोमवार को भाजपा नेता एवं डीडी बार के संचालक नीरज सिंह को मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजेएम) की अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। राजस्थान से गिरफ्तारी के बाद अदालत के आदेश पर पुलिस ने नीरज सिंह को 72 घंटे की रिमांड पर लेकर पूछताछ की थी। पेशी के दौरान उनके अधिवक्ता प्रकाश झा और राजहंस तिवारी मौजूद थे। रिमांड के दौरान हुई पूछताछ में पुलिस को जानकारी मिली कि राहुल दुबे ने डीडी बार में अधिक बिल बनने पर रकम में छूट दिलाने के लिए नीरज सिंह को फोन किया था। इसके अलावा राहुल और नीरज के बीच किसी अन्य विषय पर बातचीत सामने नहीं आई है। उल्लेखनीय है कि घटना के बाद से नीरज सिंह पर हत्या के आरोपियों से संपर्क में रहने के आरोप लगते रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले...