हिमांशु सिंह हत्याकांड में एसआईटी को बड़ी सफलता, डीडी बार मैनेजर समेत तीन गिरफ्तार
जमशेदपुर, जुलाई 7 -- जमशेदपुर। बहुचर्चित हिमांशु सिंह हत्याकांड की जांच कर रही विशेष अनुसंधान टीम ने डीडी बार के मैनेजर विजय महानंद, लखिन्द्र लोहार और जगदीश मंडल उर्फ रोहन उर्फ मुर्गा को गिरफ्तार किया है। एक विधि-विरुद्ध बालक को भी निरुद्ध किया गया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त हथियार और फरार होने में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस के अनुसार, 27 जून की रात बिष्टुपुर स्थित डीडी बार में हिमांशु सिंह और प्रत्युष सिंह पर जानलेवा हमला हुआ था, जिसमें इलाज के दौरान हिमांशु की मौत हो गई थी। एसएसपी के निर्देश पर गठित एसआईटी तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और मानवीय सूचना के आधार पर लगातार छापेमारी कर रही है। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: जुस्को सेवानिवृत्त मित्र मंडली आदित्यपुर में हिमांशु के घर पहुंची जां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.