जौनपुर, मई 13 -- गौराबादशाहपुर। उत्तराखंड के हरिद्वार में आयोजित टीपीएल नेशनल लीग में नयनसंड स्थित सुप्रभात चिल्ड्रेंस एकेडमी के छात्र हिमांशु मौर्य ने शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। कक्षा नौ के छात्र हिमांशु ने बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर अपनी टीम उत्तर प्रदेश को फाइनल मुकाबले में जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। पूरे टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें बेस्ट बॉलर के खिताब से सम्मानित किया गया। छात्र की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। मंगलवार को विद्यालय परिसर में सम्मान समारोह आयोजित कर छात्र हिमांशु मौर्य और उनके कोच शिवम यादव को सम्मानित किया गया। इस मौके पर विद्यालय के डायरेक्टर इंजीनियर सुभाष पाल, मैनेजर रोहित प्रताप पाल, प्रिंसिपल साइमन क्रिस्टोफर मिंज, वाइस प्रिंसिपल अशोकन ...