हल्द्वानी, अप्रैल 27 -- हल्द्वानी, संवाददाता। एमबीपीजी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के वरिष्ठ स्वयंसेवियों के सम्मान में सोमवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य प्रो. एनएस बनकोटी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। समारोह में सीनियर छात्र-छात्राओं ने रैंप वॉक कर अपना व्यक्तित्व प्रदर्शित किया, वहीं जूनियर छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सबका मन मोह लिया। विभिन्न श्रेणियों में हिंमाशु को मिस्टर एनएसएस और महक को मिस एनएसएस चुना गया। विभोर को मिस्टर व सौम्या को मिस फेयरवेल, कृतार्थ को मिस्टर व श्रेया पांडेय को मिस कल्चरल, आशीष व मुस्कान को कैप्टन, तनिष को ऑलराउंडर, प्रवीण को बेस्ट एंकर, पियूष को किलर स्माइल, स्नेहा को ग्रेसफुल और नेहा को एलिगेंट के खिताब से नवाजा गया। इस अवसर पर प्रो. बीआर पंत, डॉ. कवि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.