नई दिल्ली, जनवरी 10 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने कुख्यात गैंगस्टर हिमांशु भाऊ गैंग के तीन शूटरों पुनीत उर्फ अंकित, अनिकेत और मोहित को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से तीन पिस्टल, नौ कारतूस और एक चोरी की बाइक बरामद की गई। गिरफ्तार तीनों बवाना इलाके में हत्या के प्रयास के एक मामले में वांटेड थे। पुलिस के अनुसार, पूर्ठ खुर्द का रहने वाला विक्की उर्फ हद्दल विदेश से गैंग का संचालन कर रहा है। निजी दुश्मनी के चलते उसने आरोपियों को सुल्तानपुर डबास के यामीन उर्फ चंदू को गोली मारने का निर्देश दिया, ताकि अपने चाचा धर्मवीर की हत्या का बदला लिया जा सके। घटना आठ दिसंबर को हुई, जब आरोपी यामीन की स्कूटी को टक्कर मारकर उस पर गोलियां चलाने लगे। यामीन बाल-बाल बच गया। जांच में पता चला कि आरोपियों ने घटना से एक दिन पहले इल...