नई दिल्ली, मई 31 -- दिल्ली पुलिस के स्पेशल स्टाफ ने हिमांशु भाऊ गैंग के लिए काम करने वाले एक कुख्यात अपराधी 26 वर्षीय आशीष उर्फ ​​डॉन को शनिवार रात एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया आशीष दिल्ली के ही बक्करवाला गांव का रहने वाला है। आशीष के खिलाफ 8 से अधिक मामले दर्ज हैं और 4 मामलों में वह वॉन्टेड चल रहा था। दिल्ली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आउटर डिस्ट्रिक्ट के स्पेशल स्टाफ की दिल्ली के बक्करवाला इलाके में अपराधियों के साथ मुठभेड़ हो गई। इस दौरान दोनों ओर से दो राउंड गोलियां चलीं। एनकाउंटर के बाद पुलिस ने आशीष बक्करवाला को गिरफ्तार कर लिया। यह भी पढ़ें- UP में बकरीद पर कुर्बानी के वक्त सूर्या को काटने का आरोपी असद एनकाउंटर में ढेरऑटो लिफ्टर मनोज बक्करवाला का बेटा है आशीष पुलिस ने बताया कि आशीष बक्करवाला कुख्यात ऑटो लिफ्टर म...