हिमांशु भाऊ गैंग का गुर्गा आशीष बक्करवाला उर्फ डॉन गिरफ्तार, 8 से ज्यादा मामलों में है आरोपी
नई दिल्ली, मई 31 -- दिल्ली पुलिस ने हिमांशु भाऊ गैंग के एक कुख्यात अपराधी 26 वर्षीय आशीष उर्फ डॉन को एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया। आशीष के खिलाफ 8 से अधिक मामले दर्ज हैं और 4 मामलों में वह वॉन्टेड चल रहा था। पुलिस ने गिरफ्तारी के दौरान उसके पास से एक अवैध सेमी-ऑटोमैटिक पिस्तौल भी बरामद की है। आशीष दिल्ली के ही बक्करवाला गांव का रहने वाला है। दिल्ली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आउटर दिल्ली पुलिस के स्पेशल स्टाफ की आउटर दिल्ली के बक्करवाला इलाके में अपराधियों के साथ मुठभेड़ हो गई। इस दौरान दोनों ओर से दो राउंड गोलियां चली। एनकाउंटर के बाद आशीष बक्करवाला को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आशीष बक्करवाला कुख्यात ऑटो लिफ्टर मनोज बक्करवाला का बेटा है और उसके खिलाफ 8 से अधिक मामले दर्ज हैं। वह हिमांशु भाऊ गैंग के साथ मिलकर काम कर र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.