वाराणसी, जनवरी 11 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। स्माइल परिवार सिंधी सेवा समिति का 12वां दायित्व ग्रहण समारोह मौलवी बाग स्थित होटल में हुआ। इस दौरान दीक्षाधिकारी जय प्रधवानी ने सत्र 2026 के अध्यक्ष पद के लिए हिमांशु खट्टर, सचिव पद के लिए प्रिंस पंजवानी को पदभार ग्रहण कराया। वहीं कोषाध्यक्ष विनय साधवानी, सह संयोजिका पजीविषा पंजवानी और पूजा साधवानी ने भी शपथ ली। मुख्य अतिथि मोतीलाल खट्टर, विशिष्ठ अतिथि हरिलाल लखमानी और एस. कुमार सुखवानी थे। स्वागत राजेश रूपेजा, सुरेश गिडवानी, रवि होतवानी, प्रदीप रामचंदानी, अमित चंगरानी, आशीष कलवानी, विजय वाधवानी, आशीष गुरनानी, कुणाल दयानी, स्नेहा, प्रिया गिडवानी, सीमा रूपेजा मौजूद थीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.