हल्द्वानी, सितम्बर 6 -- हल्द्वानी। एससी/एसटी कर्मचारी कल्याण संघ उत्तराखंड की ओर से रविवार को देहरादून में अंचल कार्यकारिणी सम्मेलन एवं सामान्य सभा की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान प्रदेश की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। हल्द्वानी निवासी हिमांशु बृजवाल को प्रदेश उपाध्यक्ष और दीपचंद को संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी दी गई। सम्मेलन में नैनीताल जिले से भी संगठन के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे। संगठन की ओर से नए पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी गईं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...