हल्द्वानी, जुलाई 28 -- हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज के 1 यूके एयर स्क्वाड्रन एनसीसी पंतनगर के सीनियर अंडर ऑफिसर हिमांशु सिंह ने 5,050 मीटर (16,658 फीट) ऊंचे माउंट जगतसुख शिखर पर सफलतापूर्वक चढ़ाई की। उन्होंने माइनस तापमान और दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों जैसी कड़ी चुनौतियों को पार करते हुए यह उपलब्धि हासिल की। यूनिट के केयरटेकर ऑफिसर सीटीओ डॉ. रोहित जोशी ने कैडेट को बधाई देते हुए कहा की हिमांशु की यह उपलब्धि अदम्य साहस, अनुशासन और अटूट मेहनत की अनूठी मिसाल है। प्राचार्य प्रो.एनएस बनकोटी ने भी छात्र को बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...