नई दिल्ली, जून 13 -- Sejal Pawar Pranit More: कॉमेडी शो में शव के प्राइवेट पार्ट को लेकर मजाक उड़ाने वाली MBBS छात्रा सेजल पवार को 15 दिन की अनिवार्य छुट्टी पर भेज दिया गया है। इतना ही नहीं उसके माता-पिता को भी बुलाकर छात्रा की काउंसलिंग करवाने की सलाह दी गई है। अस्पताल की तरफ से कहा गया है कि इस मामले की जांच के लिए 5 सदस्यीय समिति का गठन किए जाने का प्रस्ताव रखा गया है, जो पूरे मामले पर 7 दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट देगी। बता दें, इस यह पूरा मामला कॉमेडिनय प्रणीत मोरे से शो से जुड़ा हुआ है। यहां पर सेजल पवार ने शव के प्राइवेट पार्ट को लेकर मजाक उड़ाया था। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लगातार ट्रोलिंग हो रही थी। भले ही सेजल पवार को 15 दिन की छुट्टी पर भेज दिया गया हो, लेकिन लोगों का गुस्सा अभी भी कम नहीं हुआ है। लोगों का आरोप है...