जमशेदपुर, सितम्बर 10 -- जमशेदपुर। आदित्यपुर निवासी हिमांशु सिंह की हत्या के मामले में आरोपी डीडी बार के मैनेजर विजय महानंद की जमानत अर्जी पर 11 सितंबर शुक्रवार को जिला न्यायालय में सुनवाई होगी। अधिवक्ता बलाई पंडा के अनुसार, अर्जी पर सुनवाई के लिए अदालत ने केस डायरी और लोअर कोर्ट रिकॉर्ड मांगा था। बिष्टूपुर पुलिस ने बार मैनेजर को ओडिशा से गिरफ्तार कर जेल भेजा है। 27 जून की रात बिष्टूपुर स्थित डीडी बार के सामने हिमांशु सिंह की हत्या कर दी गई थी। मामले में आरोपी राघवेन्द्र उर्फ घेरे और गणेश मछुआ की अर्जी रद्द हो चुकी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...