हिमांशु की मौत को लेकर व्यापारियों में आक्रोश, बाजार बंद
बागपत, मार्च 24 -- अमीनगर सराय। कस्बा निवासी हिमांशु की हादसे में मौत के बाद परिजनों ने उसकी हत्या की आशंका जताकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की थी। रविवार को पुलिस के आश्वासन के बावजूद व्यापारियों ने सोमवार को दुकान बंद कर शिव मंदिर में बैठक की। बैठक में पूर्व चेयरमैन अनिल मलिक ने व्यापारियों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। बैठक में व्यापारियों ने हिमांशु की मौत की सही से जांच करने के लिए कहा। व्यापारी ने कहा कि मृतक के पिता के लगाए गए आरोपों की सही से जांच की जाए। ओर दोषियों को कड़ी सजा दी जाए। व्यापारियों के बीच पहुंचे पूर्व चेयरमैन अनिल मलिक ने कहा कि पीड़ित परिवार से सलाह कर सम्मानित लोगों के साथ बागपत एसपी से मिलकर घटना के खुलासे की मांग की जाएगी। इसी आश्वासन के बाद बैठक समाप्त की गई। लेकिन शाम तक व्यापारियों ने बाजार बंद ही रखा। बैठक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.