हल्द्वानी, मई 24 -- हल्द्वानी, संवाददाता। स्वर संगम संगीत संस्थान के दो युवा तबला वादक हिमांशु जोशी और शुवम पोखरिया ने राष्ट्रीय स्तर पर शहर का नाम रोशन किया है। लखनऊ घराने के प्रख्यात तबला वादक व संस्थान के आचार्य डॉ. मुकेश चंद्र पंत के इन दोनों प्रतिभावान शिष्यों को भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय (सीसीआरटी) द्वारा प्रतिष्ठित युवा राष्ट्रीय छात्रवृत्ति अवार्ड से नवाजा गया है। हिमांशु कुमाऊं विश्वविद्यालय के स्वर्ण पदक विजेता हैं और क्लासिकल वॉयस ऑफ इंडिया जैसी प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी प्रथम स्थान हासिल कर चुके हैं। वहीं, शुवम पोखरिया भी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में प्रथम पुरस्कार विजेता एक बेहद प्रतिभाशाली तबला वादक हैं। यह भी पढ़ें- हिमांशु और शुवम को मिली राष्ट्रीय युवा छात्रवृत्ति

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...