चम्पावत, मार्च 29 -- लोहाघाट। आईटीबीपी की 36 वीं वाहिनी ने शहीद सहायक उप-निरीक्षक नंदन सिंह चम्याल के पुत्र पवन सिंह चम्याल का जन्मदिन उनके पैतृक गांव पखोटी, देवीधूरा में बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाया। कमांडेंट संजय कुमार के दिशा-निर्देश पर हिमवीर अधिकारियों और जवानों ने शहीद नंदन सिंह के उत्कृष्ट सेवा कार्यों और देश के लिए दिए गए बलिदान को याद किया तथा उनके परिवार के प्रति सम्मान और निरंतर सहयोग का संकल्प दोहराया। जन्मदिन समारोह में उनके पुत्र पवन सिंह चम्याल को शुभकामनाएं दी गईं। केक काटकर सभी ने उत्सव की खुशियां साझा कीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.