वाराणसी, अप्रैल 16 -- वाराणसी। हिमगिरि एक्सप्रेस में बुधवार को रोहतास (बिहार) की 70 वर्षीया कौशल्या देवी की तबीयत बिगड़ गई। कैंट स्टेशन पर प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें कबीरचौरा मंडलीय अस्पताल भेज दिया गया। वह अपने पति रामनिवास प्रसाद के साथ कोच एस-7 में आरा से पगवारा जंक्शन की यात्रा पर थीं। काशी स्टेशन के समीप उनके सीने में अचानक तेज दर्द शुरू हो गया। कोच अटेंडेंट ने रेलवे कंट्रोल रूम को सूचना दी। कैंट स्टेशन पर मौजूद ईएमआर के स्वास्थ्यकर्मियों ने उनका प्राथमिक इलाज किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...