शिमला, अप्रैल 9 -- हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार ने पूर्व भाजपा शासन में शुरू हुई हिमकेयर योजना की भुगतान व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है। नई व्यवस्था के तहत अब सरकारी अस्पतालों को इलाज की वास्तविक लागत और तय पैकेज दर में से जो राशि कम होगी, उसी के आधार पर भुगतान किया जाएगा। इसके साथ ही कई खर्चों को हिमकेयर पैकेज के दावों से अलग कर दिया गया है। सरकार का कहना है कि इस कदम से योजना में पारदर्शिता बढ़ेगी और भ्रष्टाचार की संभावनाओं पर रोक लगेगी। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान हिमकेयर योजना में किए जा रहे इन सुधारों की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मरीजों को सुलभ, गुणवत्तापूर्ण और आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाना सरकार की प्राथमिकता है और इस दिशा में सुधार लगातार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.