हिमंत सरमा लेने ही वाले थे शपथ, तभी गोलियों के साथ दबोचा गया एक आदमी; ऐक्शन में पुलिस
नई दिल्ली, मई 12 -- असम में मंगलवार को नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह स्थल से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। खबर है कि उसके पास से कथित तौर पर कुछ गोलियां बरामद की गईं। पुलिस ने यह जानकारी दी। यह घटना सरमा के शपथ लेने के कुछ मिनट पहले ही हुई है। अधिकारियों ने बताया कि खानपारा स्थित पशु चिकित्सा महाविद्यालय परिसर के प्रवेश द्वार पर सुरक्षा जांच के दौरान व्यक्ति के पास से गोलियां बरामद की गईं।पूछताछ शुरू एक अधिकारी ने बताया, 'उसे पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। उसे बसिष्ठ पुलिस थाने ले जाया जा रहा है।' उन्होंने बताया कि उस व्यक्ति के पास से कोई हथियार बरामद नहीं हुआ है। उन्होंने कहा, 'गोलियां बरामद होने से संबंधित परिस्थितियों और क्या इसमें कोई सुरक्षा खतरा शामिल था, यह पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।' यह भी पढ़ें- नो कॉम्प्रोमाइज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.