नई दिल्ली, अप्रैल 16 -- असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व सरमा ने बुधवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी को 'पागल व्यक्ति' करार दिया। उन्होंने यह टिप्पणी लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष द्वारा उन पर 'अपने राजनीतिक विरोधियों और आलोचकों को परेशान करने के लिए सत्ता का दुरुपयोग करने' के आरोपों के जवाब में की। ओडिशा के पुरी स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर में दर्शन करने के लिए यहां हवाई अड्डे पर आए सरमा ने संवाददाताओं से बातचीत की।राहुल गांधी को दी चुनौती असम के मुख्यमंत्री ने राहुल गांधी को चुनौती दी कि वह अपने पासपोर्ट का विवरण सार्वजनिक करें और बताएं कि उन्होंने किन-किन देशों की यात्रा की है। राहुल गांधी द्वारा सरमा को 'देश का सबसे भ्रष्ट व्यक्ति' करार देने और पवन खेड़ा के समर्थन में पार्टी के खड़े होने का बयान दिये जाने के बाद पूर्वोत्तर राज्य के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.