नई दिल्ली, फरवरी 16 -- सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा के खिलाफ कार्रवाई संबंधी याचिकाओं पर सुनवाई से इनकार कर दिया। इन याचिकाओं में उस वायरल वीडियो को लेकर कार्रवाई का आग्रह किया गया था, जिसमें कथित तौर पर वह एक विशेष समुदाय के सदस्यों की ओर राइफल से निशाना साधते और गोली चलाते हुए दिखे थे। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत, न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची और न्यायमूर्ति विपुल एम. पंचोली की पीठ ने याचिकाकर्ताओं को गुवाहाटी हाईकोर्ट जाने को कहा। शीर्ष अदालत ने गुवाहाटी हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश से मामले की सुनवाई तेज करने को कहा। पीठ ने कहा कि आप गुवाहाटी हाईकोर्ट क्यों नहीं गए? इसकी शक्ति को कम मत आंकिए। मैं सभी पक्षों से संयम बरतने और संवैधानिक नैतिकता की सीमाओं में रहने का आग्रह करूंगा, लेकिन चुनाव से ठीक पहले यह एक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.