सहारनपुर, फरवरी 3 -- जमीयत उलमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना महमूद मदनी ने असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा द्वारा वर्ग विशेष को लेकर दिए गए सार्वजनिक बयानों के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। दायर याचिका में उनके बयानों को गंभीर घृणा आधारित, सांप्रदायिक रुप से भड़काऊ और संवैधानिक मूल्यों का खुला उल्लंघन बताते हुए संज्ञान लेने की मांग की। पूर्व राज्यसभा सांसद एवं जमीयत अध्यक्ष मौलाना महमूद मदनी ने सोमवार को मीडिया में जारी बयान में बताया गया कि सुप्रीम कोर्ट में दाखिल याचिका में असम के मुख्यमंत्री के 27 जनवरी को दिए गए उस भाषण का विशेष रुप से उल्लेख किया गया है जिसमें उन्होंने दावा किया कि चार से पांच लाख मियां वोटर्स को मतदाता सूची से बाहर कर दिया जाएगा। याचिका में बताया गया कि वह सार्वजनिक रुप से कह रहे हैं कि वह और उनकी प...