कानपुर, सितम्बर 21 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। हिप्पो सतीश की विदाई के लिए इंदौर चिड़ियाघर को परवाना भेजा जा रहा है। ताकि शुभ मुहूर्त पर वहांलकी टीम हिप्पो को साथ ले जा सके। परवाना भेजने का इंतजार हफ्तेभर से चल रहा था। रविवार को पिंजड़े में चारा खाने के लिए हिप्पो ने प्रवेश किया। अब बेखौफ पिंजड़े में आ-जा रहा है। इंदौर से टीम आते पिंजड़े का गेट बंद कर दिया जाएगा। हिप्पो सतीश के बदले कानपुर चिड़ियाघर को इंदौर की शेरनी मिलनी है। लेन-देन की प्रक्रिया 10 माह से चल रही है। आखिर इंदौर से शेरनी आने का दिन करीब आ गया है। इंदौर की टीम शेरनी को लेकर कानपुर आएगी। कानपुर से हिप्पो को लेकर जाएगी। हिप्पो के लिए इंदौर चिड़ियाघर प्रशासन ने विशेष प्रकार का पिंजड़ा बनवाया है। 20 हजार लीटर पानी से नहलाते हुए हिप्पो को इंदौर ले जाएंगे। हिप्पो उभयचर प्राणि ह...