हिन्द पब्लिक स्कूल के बच्चों ने समर कैंप ट्रिप में किया जमकर मनोरंजन
रुद्रपुर, मई 26 -- खटीमा, संवाददाता। हिन्द पब्लिक स्कूल द्वारा मंगलवार को समर कैंप ट्रिप का आयोजन किया गया। विद्यालय के कक्षा 6 से 8 तक के छात्र-छात्राओं को खटीमा स्थित 'मंत्रा वॉटर पार्क' का भ्रमण कराया गया, जहां बच्चों ने खूब मस्ती की। इस शैक्षणिक एवं मनोरंजक यात्रा का संचालन विद्यालय की वरिष्ठ शिक्षिका रेनू सिंह के कुशल समन्वय में किया गया। वॉटर पार्क पहुंचते ही बच्चों में उत्साह देखने को मिला। छात्र-छात्राओं ने विभिन्न वॉटर राइड्स, वेव पूल और संगीत की धुनों पर आनंद लेते हुए गर्मी से राहत पाई। विद्यालय के प्रबंध निदेशक नीरज कुमार ने सफल आयोजन पर बच्चों एवं स्टाफ को बधाई दी। उन्होंने कहा कि समर कैंप के माध्यम से बच्चों में टीम भावना, अनुशासन एवं आत्मविश्वास का विकास होता है और विद्यालय का उद्देश्य बच्चों को सुरक्षित एवं आनंदमय वातावरण प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.