बेगुसराय, जून 9 -- बखरी, निज संवाददाता। नगर की प्रतिष्ठित सांस्कृतिक संस्था हिन्द कला परिषद का 50वां स्थापना दिवस स्वर्ण जयंती उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। समारोह का शुभारंभ परिषद के वरिष्ठ सदस्य मनोहर केशरी, अशोक केशरी, रामचंद्र सहनी, वार्ड पार्षद चंदन चौरसिया, अध्यक्ष कृष्णबंधु प्रसाद, उपाध्यक्ष पवन कुमार सुमन, सचिव सीताराम केशरी, सह सचिव रंजीत अविनाश तथा कोषाध्यक्ष संतोष कुमार गुड्डू ने संयुक्त रूप से केक काटकर किया। यह भी पढ़ें- संस्कार भारती का दो दिवसीय वार्षिक आम सभा संपन्न, कला साधकों ने लोगों का मन मोहासमारोह के मुख्य आकर्षण समारोह में संस्था से जुड़े वरिष्ठ कलाकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं कला प्रेमियों ने परिषद की गौरवशाली यात्रा को याद करते हुए कला एवं संस्कृति के संरक्षण की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम में पर...