रामगढ़, मई 13 -- पतरातू, निज प्रतिनिधि। हिन्देगिर-कोले रेलवे स्टेशन के बीच ट्रैक सेंसर चोरी मामले में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) को बड़ी सफलता हाथ लगी है। आरपीएफ ने चोरी गई रेल संपत्ति का बड़ा हिस्सा बरामद कर लिया है तथा एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि मामले का मुख्य आरोपी अब भी फरार है। चोरी की इस घटना से रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया था, क्योंकि इसके कारण रेल परिचालन भी प्रभावित हुआ था। 11 अप्रैल 2026 को सम्बंधित विभाग के साथ एक संयुक्त निरीक्षण रिपोर्ट के अनुसार हिन्देगिर-कोले रेलवे स्टेशन के बीच किलोमीटर संख्या 137/06-138/07 के बीच अज्ञात चोरों ने 11 ट्रैक सेंसर एवं क्लैंप असेंबली चोरी कर ली थी। घटना के बाद संबंधित विभाग द्वारा संयुक्त निरीक्षण किया गया, जिसमें रेलवे को लगभग 1.80 लाख रुपये की क्षति होने का अनुमान लगाया गया। मामले ...