अररिया, अप्रैल 14 -- जोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि कोशी संभाग अंतर्गत रानी वार्ड 15 स्थित जनविकास माध्यमिक विद्यालय में हिन्दू स्वयंसेवक संघ नेपाल की ओर से आयोजित प्रारम्भिक वर्ग सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। इस वर्ग का उद्देश्य केवल नारों तक सीमित न रहकर संस्कार, अनुशासन एवं चरित्र निर्माण के माध्यम से राष्ट्र निर्माण की भावना को सशक्त करना रहा। वर्ग के दौरान प्रात: शाखा, संध्या शाखा एवं नियमित बौद्धिक सत्रों का आयोजन किया गया। प्रात: शाखा में व्यायाम, खेल, गीत एवं प्रार्थना के माध्यम से स्वयंसेवकों में ऊर्जा, समयपालन एवं आत्मनियंत्रण का विकास किया गया। वहीं संध्या शाखा के समूह अभ्यासों से सहयोग, नेतृत्व क्षमता एवं सेवाभाव को प्रोत्साहन मिला। यह भी पढ़ें- हिन्दू स्वयंसेवक संघ नेपाल की ओर से किया आयोजन बौद्धिक सत्रों में इतिहास, संस्कृति एवं र...